घर से भाग गए थे हर्षवर्धन
जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) जिन्हें सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) से पॉपुलैरिटी मिली थी। शायद ही आपको पता हो कि हर्षवर्धन एक्टर बनने के लिए मात्र 16 साल की उम्र में अपने होमटाउन ग्वालियर से भाग गए थे।
STD से कमाते थे 10 रुपये
कॉल सेंटर में कर चुके हैं काम
हर्षवर्धन राणे ने बताया था कि वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। ऐसे में उनकी इंग्लिश भी काफी वीक थी। उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह क्लासेस ले सके, इसलिए अपनी इंग्लिश सुधारने के लिए अभिनेता ने कॉल सेंटर में भी काम किया।
इस टीवी शो से शुरू किया था करियर
हर्षवर्धन राणे ने फिल्मों से पहले टीवी शोज में काम किया। उनका पहला शो 2008 में टेलीकास्ट हुआ लेफ्ट राइट लेफ्ट (Left Right Left) था। इसके दो साल बाद उन्हें पहली तेलुगु मूवी थाकिता थाकिता मिली। इसके बाद उन्होंने जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) के साथ दो और मूवीज कीं। उन्होंने नयनतारा के साथ अनामिका मूवी में भी काम किया।
फ्लॉप फिल्म ने दी पहचान
करीब पांच साल साउथ सिनेमा में काम करने के बाद हर्षवर्धन राणे को अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम मिली। उनके अपोसिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन (Mawra Hocane) लीड रोल में थीं। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था लेकिन यह फिल्म 2016 में फ्लॉप साबित हुई थी। मगर 2025 में जब इसे री-रिलीज किया गया तो यह सुपरहिट साबित हुई थी।