Advertisement
HomeUttar Pradeshराज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया, उत्तर प्रदेश में कब से शुरू...

राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया, उत्तर प्रदेश में कब से शुरू होगी होमगार्ड्स की भर्ती

जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जुलाई महीने के बाद होमगार्ड्स में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आमतौर पर होमगार्ड में जुलाई के बाद ही भर्ती होती है। यह भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।

बुधवार को सुमेर सिंह किला स्थित गेस्ट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस अपनाया जा रहा है। जहां कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 साल बेमिसाल रहे हैं। मोदी सरकार के प्रयासों से अब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। आतंकवाद को लेकर भी सरकार की नीति स्पष्ट है और ऐसा करने वालों को करारा जवाब दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक ‘न्यू नार्मल’ बन गई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद आपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया भर में स्थापित किया है।
पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने एससी- एसटी व ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। महिलाओं को नेतृत्व में लाने के लिए उन्हें सेना, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के हर क्षेत्र में अवसर दिए गए हैं। पहले देश में 126 नक्सल प्रभावित जिले थे, जो अब घटकर 18 रह गए हैं। भारत नक्सलवाद के खात्मे की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, रोहित शाक्य, विमलेश शाक्य, रोहित भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहें। 

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights