Advertisement
HomeUttar PradeshAgraभाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का आरोप, कहा- ' नाम इंडी गठबंधन...

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का आरोप, कहा- ‘ नाम इंडी गठबंधन और दिल में पाकिस्तान से हमदर्दी’

केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर आगरा में हो रहे कार्यक्रम में भाग लेने आए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, इंडी गठबंधन नाम रख लेने से कुछ नहीं होता है। यह नाम तो इंडी गठबंधन रख लेते हैं, लेकिन उनके दिल में पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी है।

पाकिस्तान के पहलगाम पर हमले के बाद संसदीय दलों की विदेश यात्रा पर उन्होंने कहा कि दलों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी है। यह देश की एकता व सर्वसमावेशता का प्रतीक बनकर उभरा है। कोलंबिया ने भी अपना बयान बदला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता कराने के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ट्रम्प अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं।
बिहार व पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव पर उन्होंने कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों राज्यों का दौरा किया है। दोनों जगह भाजपा की सरकार बनेगी। बांग्लादेश के हालातों और शेख हसीना को सौंपे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय विदेश मंत्रालय करेगा। बांग्लादेश के नागरिकों के साथ उनकी सहानुभूति है।
बांग्लादेश में सेना और खालिदा जिया चुनाव कराने की मांग कर रही है, लेकिन यूनुस इससे इनकार कर रहे हैं। केवल जमात-ए-इस्लामी और कट्टरपंथी नकर आ रहे हैं। देश के कट्टरपंथी दलों के लिए बांग्लादेश एक नजीर है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद देश की साफ्ट छवि बदली है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ही ऐसा देश है जहां हार के बाद फील्ड मार्शल बनाया गया है। राहुल गांधी फेल्ड मार्शल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता उनके दिल में पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी है। उन्होंने संसदीय दलों की विदेश यात्रा को देश की एकता का प्रतीक बताया। त्रिवेदी ने बिहार और पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया और बांग्लादेश के हालातों पर विदेश मंत्रालय के निर्णय की बात कही।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights