पिछले महीने कौशल राज शर्मा को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
पिछले माह वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। उनके आने के बाद बोर्ड में बड़े स्तर पर यह पहला बदलाव किया है।दिल्ली जल बोर्ड द्वारा छह जून के आदेश में कुल 41 अधिशासी अभियंताओं के स्थानांतरण किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नया दायित्व संभालने का निर्देश दिया गया है। आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों के स्थानांतरण की बात कही जा रही है।
दिल्ली जल बोर्ड ने कामकाज को बेहतर करने के लिए 41 अधिशासी अभियंताओं का तबादला किया है। भाजपा सरकार के सामने पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और जलभराव की समस्या से निपटने की चुनौती है। यमुना की सफाई का काम भी जारी है। वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है जिसके बाद यह बड़ा बदलाव किया गया है।