HomeBusinessEPF Interest Rate 2025: वित्त मंत्रालय ने लगा दी मुहर, जानिए इस...

EPF Interest Rate 2025: वित्त मंत्रालय ने लगा दी मुहर, जानिए इस बार ईपीएफ पर कितना मिलेगा ब्याज?

नौकरी पेशा लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर (EPF Interest Rate 2025) को अपनी मंजूरी दे दी है। इसका फायदा ईपीएफ के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं वित्त मंत्रालय ने कितने ब्याज को मंजूरी प्रदान की है।

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर (EPF Interest Rate 2025) को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बार ईपीएफ खाताधारकों को उनके जमा पर 8.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। यह पिछले बार (वित्तीय वर्ष 2023-24) के ब्याज दर के बराबर है, लेकिन उसके पहले की तुलना में कहीं अधिक है। इसका फायदा ईपीएफ के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को लाभ मिलेगा।

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन यानी EPFO की केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड ने फरवरी में हुई अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25% ब्याज दर देने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद श्रम मंत्रालय ने इसे अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था। इसे वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

Advertisements
Advertisements

EPF Interest Rate 2025 कब मिलेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद EPFO (एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) को ग्राहकों के खातों में ब्याज जमा करने का निर्देश दिया है। जल्द ही ब्याज की ये रकम ईपीएफ खाते में जमा हो जाएगी।

इक्विटी के इस दौर में भी EPF निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है। यह अन्य फिक्स्ड-इनकम इंस्ट्रूमेंट्स की तुलना में बेहतर रिटर्न प्रदान करता है। साथ ही, निर्धारित सीमा तक EPF पर मिलने वाला ब्याज टैक्स-फ्री होता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments