हरियाणा में कांग्रेस का किला ध्वस्त हो गया है। भाजपा का गढ़ और मजबूत हो गया है। भाजपा फिर शहरी मतदाताओं के मन को लुभाने में कामयाब रही। जाट और अनुसूचित जाति के मतदाताओं ने भी कांग्रेस से दूरी बना ली।
प्रदेश के दस नगर निगमों में से नौ में कमल खिलाकर शहरी मतदाताओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा उनकी सबसे पसंदीदा पार्टी है। इस चुनाव में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रोहतक और सोनीपत नगर निगम के मेयर पद पर भी हुड्डा गुट जीत हासिल नहीं कर सका।