HomeUttar PradeshAgraVirat Anushka: ऑस्ट्रेलिया टूर पर पहली बार अनुष्का को साथ ले जाने...

Virat Anushka: ऑस्ट्रेलिया टूर पर पहली बार अनुष्का को साथ ले जाने के लिए विराट ने की थी गुजरिश, हो गया था कमाल

Virat Anushka: कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बताया है कि अनुष्का शर्मा विराट कोलही की बहुत बड़ी सपोर्टर रही हैं। उन्होंने बताया है कि जब-जब वह मैच में रही हैं तो विराट ने कैसा खेल खेला है।

Advertisements

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच सालों से बहुत अच्छे रिश्ते हैं। अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। उनका रिश्ता प्यार और एक दूसरे को इज्जत देने वाला है। विराट कोहली मानते हैं कि उनकी जिंदगी पर अनुष्का शर्मा की छाप है। चैंम्पियंस ट्रॉफी में 9 मार्च 2025 को जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की तो विराट कोहली अनुष्का शर्मा को हग करने के लिए दोड़े। शादी से पहले भी अनुष्का शर्मा विराट कोहली को सपोर्ट करती थीं और वह अच्छा खेलते थे।

Advertisements
विराट ने अनुष्का को साथ ले जाने की मांगी थी इजाजत
रवी शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट के साथ बातचीत में उस वक्त को याद किया जब उनकी भारतीय टीम 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही थी। रवि के मुताबिक उस वक्त विराट कोहली अनुष्का को डेट कर रहे थे। उन्होंने हमसे गुजारिश की कि दौरे पर उनके साथ अनुष्का को जाने की इजाजत दी जाए। उस वक्त बीसीसीआई का नियम था कि क्रिकेटर्स के साथ सिर्फ उनकी पत्नियां जा सकती थीं, गर्लफ्रेंड नहीं। इसके बाद शास्त्री ने मामले में दखल दिया और उन्होंने जरूरी फोन किए। इसके बाद उन्होंने ये इतमिनान दिलाया कि विराट के साथ अनुष्का जाएंगी।
अनुष्का की वजह से विराट अच्छा खेल पाए
रवि शास्त्री के फैसले ने बड़ा बदलाव किया। जब अनुष्का विराट के साथ गईं तो विराट ने बहुत अच्छा खेला। मेलबर्न टेस्ट में विराट ने 160 रन बनाए। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस भेजी। विराट ने दिखाया कि अनुष्का के सपोर्ट की वजह से विराट अच्छा खेल पाए।
अनुष्का लगातार विराट का सपोर्ट करती रही हैं।
एक दशक के बाद इसी तरह का नजारा फिर देखने को मिला। ऑप्टस स्टेडियम पर्थ में टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 81 शतक पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की स्थति मजबूत थी। इस मौके पर खुशी जताने के लिए विराट कोहली ने अनुष्का को फ्लाइंग किस भेजी। कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बताया कि इन सब मामलों में एक समानता है कि अनुष्का लगातार विराट का सपोर्ट करती रही हैं।
विराट अनुष्का का रिश्ता 
साल 2013 में विराट और अनुष्का एक एड शूट के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। 11 जनवरी 2021 को दोनों ने लड़की का स्वागत किया। इसका नाम वामिका रखा। 15 फरवरी को दोनों ने एक बेटे आकाय का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments