पिछले एक-दो महीने सिनेमा जगत की फैमिली के हिसाब से अच्छे नहीं गुजरे रहे हैं। सबसे पहले मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। इसके बाद हिमेश रेशमिया के पिता ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep Mother Died) की मां सरोजा संजीव का भी निधन हो गया है।

अपनी मां की मौत से एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।आइए जानते हैं कि उनकी माता जी का देहांत कैसे हुआ और कब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नहीं रहीं किच्चा सुदीप की मां सरोजा

लंबे समय तक माता-पिता का जीवन में साथ होना बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। लेकिन अब किच्चा सुदीप के सिर से मां का साया उठ गया है। ई टाइम्स की खबर के अनुसार करवा चौथ के दिन यानी आज 20 अक्टूबर को अभिनेता की मां सरोज ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली, जिसके चलते किच्चा सुदीप और उनका पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सरोजा का काफी दिनों से तखलीफ में थी। मां के इलाज के लिए किच्चा सुदीप ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन इतना काफी नहीं रहा और डॉक्टर की निगरानी के बाद बावजूद उनकी मां जिंदगी की जंग को हार गईं और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह कर चली गईं।

मालूम हो कि किच्चा सुदीप अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके निधन से यकीनन एक्टर का दिल टूट गया है। वह गहरे सदमें में हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर तमाम फैंस सुदीप को संत्वाना दे रहे हैं और उनकी मां श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं।

कब होगा अंतिम संस्कार

किच्चा सुदीप की मां के निधन के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को बेंगलुरु जेपी नगर मौजूद एक्टर के आवास पर लाया जाएगा। जहां उनके करीबी, दोस्त और अन्य फिल्मी सितारे अंतिम दर्शन के लिए आएंगे। इसके बाद अभिनेता की मां सरोजा संजीव का अंतिम संस्कार विल्सन गार्डन में किया जा सकता है, जो शाम के करीब 5 हो सकता है। ये वक्त किच्चा सुदीप और उनकी पूरी फैमिली के लिए बेहद मुश्किल भरा है। बता दें कि मां होने के नाते वह हमेशा अपने बेटे के दिल में जिंदा रहेंगी।

Previous articleकेंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
Next articleBengaluru में ऐतिहासिक जीत के बाद New Zealand को गजब फायदा, England का भारी नुकसान, India की चिंता बढ़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here