बतौर कप्तान पंत ने आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को अंक तालिका में टॉप पर रखा, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दोनों क्वालीफायर मैच हारने के बाद फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का सपना टूट गया।

Advertisements

इसके बाद आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को 16 करोड़ रुपये में बरकरार रखा गया था और उन्होंने 2022 आईपीएल सीजन में उन्हें टीम की कमान सौंपी। जहां दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही।

वहीं, 30 दिसंबर, 2022 को एक सड़क दुर्घटना का पंत शिकार बने, जिस वजह से वह आईपीएल 2023 से चूक गए। वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में वापस आए और सबसे ज्यादा टीम के लिए रन बनाए। हालांकि, टीम के फिर से खिताब हाथ नहीं आया।

इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले अगर केकेआर श्रेयस अय्यर को रिलीज करती है, तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम उन्हें वापस लेना चाहेगी। अय्यर ने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया और 2024 में उनकी कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल खिताब जीता।