Advertisement
HomeNationalइजरायल से तनाव के बीच ईरान पहुंचे भारतीय युद्धपोत, भारत के इस...

इजरायल से तनाव के बीच ईरान पहुंचे भारतीय युद्धपोत, भारत के इस कूटनीतिक कदम की क्यों हो रही चर्चा?

इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना के युद्धपोत ईरान के बंदर अब्बास पहुंच चुके हैं। भारत और ईरान की नौसेनाएं फारस की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास करेंगी। भारतीय युद्धपोतों का ईरानी युद्धपोत जेराह ने बंदर अब्बास बंदरगाह पर स्वागत किया। भारतीय नौसेना ने अपने बेड़े में तीन प्रशिक्षण युद्धपोतों को ईरान भेजा है।

भारत और ईरान का समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर फोकस है। भारतीय नौसेना ने दो अक्टूबर को जानकारी दी कि नौसेना का बेड़ा ईरान के बंदर अब्बास पहुंच गया है। इस बेड़े में आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस वीरा शामिल है। बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च में ईरानी प्रशिक्षण फ्लोटिला जहाज बुशहर और टोनब मुंबई पहुंचे थे। वहीं फरवरी में ईरानी नौसेना के जहाज डेना ने नौसेना अभ्यास मिलन में भी हिस्सा लिया था।

इजरायल के साथ निकटता और ईरान के साथ युद्धाभ्यास को भारत की एक सधी विदेश नीति के रूप में देखा जा रहा है। ईरानी हमले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात भी की थी। खास बात यह है कि रूस व यूक्रेन की तरह भारत के इजरायल और ईरान दोनों के साथ अच्छे संबंध है। भारत ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारी भरकम निवेश भी किया है।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights