HomeUttar Pradeshजिस जेल में कभी बंद था मुख्तार अंसारी, अब उसी में भेजा...

जिस जेल में कभी बंद था मुख्तार अंसारी, अब उसी में भेजा जाएगा स्क्रैप माफिया रवि काना

सरिया व स्क्रैप माफिया रवि काना (Ravi Kana) का नया ठिकाना बांदा जेल होगा। जल्द ही उसे बांदा जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। जेल प्रशासन द्वारा शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। 23 अप्रैल 2024 को स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला साथी काजल झा को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया था।

महिला साथी काजल झा जमानत पर बाहर

जिसके बाद से वह लुक्सर जेल में बंद है। हालांकि उसकी महिला साथी काजल झा जमानत पर बाहर है। उसकी पत्नी समेत चार सदस्यों को भी जमानत मिल चुकी है। ज्ञात हो कि रवि काना पर 30 दिसंबर 2023 को सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

Advertisements

रवि काना की दो सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

इससे एक दिन बाद ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही रवि काना अपनी सहयोगी के साथ विदेश भाग गया था। पुलिस अब तक रवि काना की दो सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कर चुकी है, इसके साथ ही पुलिस ने दो सौ से अधिक वाहनों को जब्त किया है।

Advertisements

गिरफ्तारी के बाद पुलिस (Noida Police) रिमांड पर लिए जाने के दौरान रवि काना ने अपनी जान को खतरा बताया था। माना जा रहा है कि सुरक्षा के चलते उसे बांदा जेल शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। स्थानीय अदालत के साथ हाईकोर्ट से रवि काना की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments