Advertisement
HomeUttar Pradeshआगरा में प्रेमिका ने प्रेमी के चेहरे पर फेंका तेजाब:शादी तय होने...

आगरा में प्रेमिका ने प्रेमी के चेहरे पर फेंका तेजाब:शादी तय होने के बाद नाराज थी, दुकान पर बात करने के बहाने आई थी

आगरा

आगरा में हैरान कराने वाला मामला सामने आया है। अभी तक एक तरफा प्यार में प्रेमी द्वारा प्रेमिका पर तेजाब फेंकने के मामले सामने आते थे, लेकिन आगरा में प्रेमिका ने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई को थाना हरीपर्वत क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक युवक अपनी दुकान पर बैठा था। तभी वहां पर एक महिला आई। उसने अपने थैले से एक डिब्बा निकाला और युवक के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद महिला फरार हो गई थी। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने जब पीड़ित से पूछताछ की तो उसने बताया कि तेजाब फेंकने वाली महिला से पहले उसके प्रेम संबंध थे। वो उसकी प्रेमिका थी।

जब उसने प्रेमिका से शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया था। इसके बाद उसकी प्रेमिका से बातचीत बंद हो गई। दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी। मगर, कुछ दिन पहले उसकी किसी दूसरी युवती से शादी तय हो गई। प्रेमिका को इसकी जानकारी हुई। उसका फोन आया था। उसने मिलने के लिए कहा। 27 तारीख को मिलने के बहाने दुकान पर आई थी। वो कुछ समझ पाता इससे पहले उसने तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के बाद युवक की पूर्व प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments