HomeNationalकांग्रेस ने गौरव गोगोई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में नियुक्त किया...

कांग्रेस ने गौरव गोगोई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में नियुक्त किया पार्टी का उपनेता

कांग्रेस ने रविवार को अपने तेजतर्रार सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा सदन में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। पार्टी ने इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 1,44,393 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीता है। गौरव गोगोई कई बार कांग्रेस की तरफ से संसद में पार्टी की तरफ से बहसों में शामिल होते हैं।

Advertisements

कोडिकुन्निल सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक

केरल से आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे। वहीं, विरुधुनगर के सांसद माणिकम टैगोर और किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे।

Advertisements

बता दें कि कांग्रेस इससे पहले केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी सौंप चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments