HomeEntertainmentAnant-Radhika Wedding से पहले चर्चा में रही थीं बॉलीवुड की ये शादियां,...

Anant-Radhika Wedding से पहले चर्चा में रही थीं बॉलीवुड की ये शादियां, एक ने तो होस्ट की थीं 4 रिसेप्शन पार्टी

इन दिनों हर किसी की जुबान पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जिक्र हो रहा रहा है। मार्च से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। जामनगर और इटली में ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद अब ये कपल 12 जुलाई को मुंबई में सात फेरे लेने के लिए तैयार है।

फिलहाल रस्में जारी हैं। संगीत के बाद हल्दी सेरेमनी हो चुकी है। अंबानी परिवार की शादी को उत्सव भी कहा जाता है, क्योंकि सालों साल ये चर्चा का विषय बना रहता है।

वैसे बॉलीवुड में भी कई ऐसी शादियां हुई हैं, जिनके फंक्शंस लम्बे समय तक चले। एक कपल तो ऐसा भी है, जिसने अपनी शादी के बाद चार रिसेप्शन होस्ट किए थे। आइए, जाने कौन हैं वो सितारे, जिन्होंने महीने भर तक अपनी शादी को लेकर वाहवाही लूटी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

अंबानी परिवार के बाद शादी के लंबे फंक्शन करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के मस्तानी और बाजीराव यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहले आता है। दीपवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद इस कपल ने 3-4 रिसेप्शन दिए थे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का भी नाम शामिल है। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के बाद इस कपल ने 4 बड़े रिसेप्शन होस्ट किए थे, जिनमें दिल्ली, मुंबई और अमेरिका शामिल रहा था। इस कपल की शादी की चर्चा महीनों तक रही थी।

Advertisements

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

शादी के वेन्यु को लेकर लम्बे सस्पेंस के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी रचाई थी। वापस आने के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस कपल की शादी का इटली और इंडिया में करीब एक हफ्ते तक जश्न चला था।

Advertisements

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

बॉलीवुड फैशन क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई को 2018 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन अनिल कपूर के बंगले और सोनम की मौसी के बंगले में हुए थे। शादी के बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी भी हुई थी।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी भी लम्बे समय तक चर्चा में रही थी। शुरुआत में दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की थी और ना ही खंडन किया था। पिछले साल 24 सितम्बर को परिणीति और राघव ने धूमधाम से उदयपुर में सात फेरे लिये थे। इससे पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग फंक्शंस हुए थे।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियां उनकी फैन फॉलोइंग की वजह से भी लम्बे समय तक चर्चा में रहती हैं। वेडिंग कार्ड से लेकर शादियों की रस्में, दूल्हा-दुल्हन के परिधान और मेहमानों की लिस्ट पर भी फैंस की नजर रहती है। हालांकि, कई शादियां ऐसी भी रही हैं, जो बिना किसी शोर-शराबे और सादगी के साथ सम्पन्न हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments