HomeUttar PradeshAgraनेहा के पिता ने पुलिस पर लगाया 'लापरवाही' का आरोप, BJP बोली-...

नेहा के पिता ने पुलिस पर लगाया ‘लापरवाही’ का आरोप, BJP बोली- कर्नाटक सरकार का सच आया सामने

बेंगलुरु

कर्नाटक के हुबली में 23 साल की नेहा हिरेमथ की हत्या पर राज्य में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस बीच पिता निरंजन हिरेमथ ने कर्नाटक पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में लापरवाही करते हुए केस को  “डायवर्ट” करने की कोशिश कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने इस लापरवाही के लिए मामले के प्रभारी पुलिस आयुक्त के तबादले की मांग की है। उन्होंने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो या सीबीआई से करवाने की मांग की है।

Advertisements
Advertisements

निरंजन हिरेमथ के आरोपों पर भाजपा ने कर्नाटक सरकार को घेरा है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कर्नाटक सरकार पर हत्यारों पर नरम होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब सच सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कांग्रेस नेता ने मृतक नेहा हिरेमठ के पिता निरंजन हिरेमथ से मुलाकात नहीं की, जिनकी फयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

बता दें कि कर्नाटक के एक कॉलेज की छात्रा नेहा हिरेमथ की उसके पूर्व सहपाठी फयाज खोंडुनायक ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है, जबकि कांग्रेस ने आरोप से इनकार किया है। आरोपी फैयाज को मौत की सजा की मांग को लेकर पूरे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments