Advertisement
HomeUttar PradeshAgraथोबल से शुरू हुई राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', मल्लिकार्जुन...

थोबल से शुरू हुई राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, मल्लिकार्जुन खरगे ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (14 जनवरी) से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत हो गई है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल जिला से इस यात्रा की शुरुआत होगी। थौबल जिले के खोंगजोम इलाके के एक मैदान में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। हालांकि, पहले यह राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया।

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “पीएम मोदी वोट मांगने के लिए मणिपुर आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में होते हैं, तो वह अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। मुंह में राम बगल में छूरी, लोगों के साथ ऐसा मत करो। भगवान में सबकी आस्था है, लेकिन वोट के लिए किसी के साथ ऐसा मत करो।”
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments