HomePolitics'राजस्थान से लेकर बिहार तक, महिलाओं के साथ हो रहा अत्याचार', गहलोत...

‘राजस्थान से लेकर बिहार तक, महिलाओं के साथ हो रहा अत्याचार’, गहलोत और नीतीश सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद महिला सुरक्षा के मुद्दे पर देशभर में काफी चर्चा हो रही है। मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल लगातार केंद्र और मणिपुर सरकार पर निशाना साध रही है।

एक तरफ जहां विपक्षी दलों की मांग है कि मणिपुर में एन बीरेन सिंह की सरकार को बर्खास्त किया जाए। वहीं, भाजपा ने भी विपक्षी दलों पर महिला सुरक्षा को लेकर पलटवार किया है।

Advertisements
Advertisements
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मंत्री ने बिहार और राजस्थान सरकार को घेरा

बिहार के बेगूसराय जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस जिले में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन राज्य बन गया है।

हालांकि, अपराधियों के खिलाफ कोई कदम उठाने के बजाय, राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments