HomeUttar PradeshAgraAgra News: आगरा की सिंधी कॉलोनी में घर में मृत मिली महिला,...

Agra News: आगरा की सिंधी कॉलोनी में घर में मृत मिली महिला, हत्या की आशंका

आगरा

Murder (American TV program) - Wikipedia

शाहगंज के अर्जुन नगर स्थित सिंधी कालोनी में रविवार की रात को 55 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिली। पति की फोन कॉल को रिसीव नहीं करने उन्होंने रिश्तेदार को घर पर भेजा। यहां महिला अपने कमरे में मुंह के बल पड़ी मिली। लूटपाट के बाद हत्या की आशंका पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

Advertisements

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि मृतका का नाम प्रतिभा पत्नी राकेश कुलश्रेष्ठ है। सिंधी कालोनी में उनका पैतृक मकान है। प्रतिभा अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भरतपुर में रहती थीं। मकान की देखभाल को यहां पर कभी-कभार आती थीं। वह बिजली का बिल आदि जमा कराने के लिए दो सप्ताह पहले यहां आई थीं।

Advertisements

रविवार की सुबह करीब दस बजे पति ने उनसे मोबाइल पर बात की। कुछ घंटे बाद दोबारा फोन किया तो प्रतिभा ने कॉल रिसीव नहीं की। पति ने सोचा कि वह व्यस्त होंगी। मगर, देर रात तक पत्नी से संपर्क नहीं होने पर पति को अनहोनी की आशंका हुई।

उन्होंने शाहगंज में ही रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को घर पर भेजा। वह घर आया तो प्रतिभा को मुंह के बल फर्श पर पड़ा पाया। उनकी मौत हो चुकी थी। रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली। सीओ ने बताया कि घर में प्रथम दृष्टया लूटपाट जैसी कोई बात नहीं दिखी है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments