HomeUttar PradeshAgraFlights from Agra: अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट आज से हो रही है शुरू, अब...

Flights from Agra: अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट आज से हो रही है शुरू, अब पांच शहरों के लिए भर सकते हैं सीधी उड़ान

आगरा

सात महीने बाद अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट दो जून से शुरू हो रही है। यह फ्लाइट दोपहर 12.05 बजे अहमदाबाद से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। बीस मिनट बाद यानि दोपहर 12.25 बजे अहमदाबाद लौट जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस की यह हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी। इससे न सिर्फ पर्यटन बल्कि व्यापार जगत को काफी लाभ मिलेगा।

अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट बीते नवंबर से स्थगित चल रही थी। अक्टूबर 2021 यह फ्लाइट शुरू हुई थी लेकिन अहमदाबाद हवाई अड्डे के रनवे के मरम्मत कार्य के चलते विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस ने इसे एक महीने बाद ही स्थगित कर दिया था। तब ये फ्लाइट आगरा से अहमदाबाद होते हुए नागपुर तक जा रही थी। इसके बंद होने से पर्यटन जगत को ताे झटका लगा ही था, व्यापार से जुड़े लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

जूता, कपड़ा आदि के कारोबार से जुड़े व्यापारियों का आए दिन अहमदाबाद आना-जाना होता है। इस फ्लाइट के फिर से संचालित होने से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी।

अहमदाबाद फ्लाइट शुरू होने के बाद आगरा से अब पांच प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध है। इससे पर्यटन जगत काफी उत्साहित है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments