HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: तापमान सामान्य से कम, धूप कर रही परेशान, आगरा...

Agra Weather Update: तापमान सामान्य से कम, धूप कर रही परेशान, आगरा को लेकर मौसम विभाग का ये है अनुमान

आगरा

Advertisements

रविवार की बारिश कुछ राहत तो लेकर आइर् थी लेकिन उसके बाद से उमस का स्तर बढ़ चुका है। बुधवार सुबह आगरा में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है लेकिन जिस तरह सूरज के तेवर सुबह से ही तीखे हैं, ऐसे में दोपहर में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन भर मौसम साफ रहेगा, हल्की बदली कभी छा सकती है।

Advertisements

बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस मापा गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हालांकि सुबह सात बजे से ही धूप परेशान करने लगी है। नौ बजे के बाद तो बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। इससे पहले मंगलवार को सूरज और बादलों में लुकाछिपी का खेल चला।

Advertisements

बादलों की वजह से उमस अधिक रही। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को शहर में 19.5 एमएम बारिश होने से तापमान में कमी आई थी। अधिकतम आर्द्रता 55 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 25 प्रतिशत रही।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments