आगरा
थाना एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में शुक्रवार रात को फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटें उठने पर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। रात तकरीबन 1:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया था आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
कटरा वजीर खां में सुनील जालान का फर्नीचर गोदाम है। रात तकरीबन 11:00 बजे गोदाम से लपटें उठने पर आसपास के लोगों को पता चला। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। बाद में संजय प्लेस और ईदगाह फायर स्टेशन से दमकल आई। फर्नीचर गोदाम से ऊंची ऊंची लपटें उठ रही थीं।