Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा से बड़ी खबर: बटेश्वर में यमुना में स्नान करने के...

आगरा से बड़ी खबर: बटेश्वर में यमुना में स्नान करने के दौरान डूबे तीन दोस्त, दो घंटे बाद मिले शव

आगरा

आगरा में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बाह के बटेश्वर में भगवान शिव के दर्शन से पहले यमुना में स्नान करने के लिए कूदे तीन दोस्त डूब गए। साथ आए चौथे दोस्त ने उन्हें डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बाह के बटेश्वर में सोमवार सुबह यमुना स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गए। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद तीन घरों में कोहराम मच गया है।

बटेश्वर में सोमवार सुबह फतेहाबाद के पीताबाई पोखर निवासी 18 वर्षीय आयुष पुत्र सितारी, फतेहाबाद के कछयायी निवासी 19 वर्षीय सौरभ पुत्र पूरन और 25 वर्षीय बोदला निवासी कन्हैया  पुत्र बंटू वहां पहुंचे थे।

बताया गया है कि भगवान शिव के दर्शन से पहले तीनों यमुना में स्नान कर रहे थे। सबसे पहले आयुष ने यमुना में छलांग लगाई। वह गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सौरभ और कन्हैया ने भी यमुना में छलांग लगा दी। वे उसे तो नहीं बचा सके और तीनों ही डूब गए। इस दौरान उनके साथ आया चौथा मित्र आशीष ये दृश्य देख डर गया और उनकी मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया। इसके बाद गोताखोरों ने यमुना में तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आयुष और कन्हैया को गोताखोरों ने निकाल लिया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। करीब आधा घंटे बाद सौरभ का शव भी मिल गया। पुलिस ने तीनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments