Advertisement
HomeUttar PradeshAgraAgra News: चोरों ने पुलिस वालों को ही बनाया निशाना, आगरा पुलिस...

Agra News: चोरों ने पुलिस वालों को ही बनाया निशाना, आगरा पुलिस लाइंस के पांच घरों के ताले तोड़े

आगरा

दूसराें की सुरक्षा का वादा करने वाली पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं है। गुरुवार रात चोरों ने पुलिस लाइंस के पास स्थित पांच पुलिसकर्मियों के आवासों को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर आवासों से चोरी कर ली। पुलिस के आवासों से चोरी करने वाले शातिरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस लाइंस के पास आरटीसी के पास स्थित तीन मंजिला पुलिस आवासों को चोरों ने निशाना बनाया है। यहां पांच आवासों के ताले लगे थे। पुलिसकर्मी छुट्टी गए हुए थे। गुरुवार रात चोरों ने ताले तोड़कर आवासों से चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने आवासों के ताले खुले देखे तो उन्हें जानकारी हुई।

इसके बाद उन्होंने पांच आवासों से चोरी की पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि चोरी की सूचना पर वे मौके पर गए थे। तीन आवासों के ताले टूटे मिले हैं। इनमें से सामान क्या चोरी हुआ है, यह अभी जानकारी नहीं है। पुलिसकर्मियों के वापस आने पर चोरी गए सामान की जानकारी हो सकेगी। चोराें की तलाश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments