Advertisement
HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: गर्म हवाओं के साथ उमस ने किया बेहाल, आने...

Agra Weather Update: गर्म हवाओं के साथ उमस ने किया बेहाल, आने वाले दिनों में मौसम का ऐसा रहेगा हाल

आगरा

भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। लू और उमस से आम जनमानस परेशान हैं। आगरा में इस महीने का शुक्रवार को सबसे गर्म दिन रहा। गर्म हवा चलने के साथ उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एसएन के बाल रोग विभाग के वार्ड फुल हो गया।

सुबह से ही गर्म हवा चली, 11 बजे के बाद धूप में निकलने पर पसीना टपकने लगा। दोपहर में लू चलने के साथ ही उमस बढ़ गई। धूप में लोगों को बेचैनी और घबराहट होने लगी। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य 41.5 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 24.7 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस बढ़ने से बच्चों को तेज बुखार के साथ ही उल्टी और दस्त की समस्या होने लगी है। एसएन के बाल रोग विभाग के वार्ड में भर्ती 80 प्रतिशत बच्चों को उल्टी दस्त की समस्या है। शाम तक वार्ड भी फुल हो गया। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा.नीरज यादव ने बताया कि धूप से बच्चों को बचाएं। धूप में बाहर निकलने और दूषित पानी का सेवन करने से उल्टी दस्त के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लग गई है। ओपीडी में आए 60 प्रतिशत बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments