आगरा
उमस से लोगों का बुरा हाल है, गुरुवार को भी सुबह से गर्म हवा चल रही है और उमस है। धूप में खड़े होने पर पसीना निकल रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चार दिन बाद गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। बादल छा सकते हैं।
गुरुवार को सुबह से ही गर्म हवा चल रही है, उमस बढ़ गई है। इससे पसीना अधिक निकल रहा है। गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। बाहर निकलने पर बार बार प्यास लग रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को लू चलेंगी। 16 मई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने से गर्मी से हल्की राहत मिल जाएगी।
लू लगे व्यक्ति को छाया, पंखे, कूलर के सामने लिटाएं।
– शरीर का तापमान कम करने के लिए शरीर, गर्दन, सिर और पेट पर ठंडे पानी से गीला किया कपड़ा रखें।
– व्यक्ति को ओ.आर.एस. का घोल , छाछ या शर्बत पिलाएं।
– यदि आराम न मिले तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं।
– कड़ी धूप में अनावश्यक घर से बाहर न जाएं।
– धूप में ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनकर निकलें।
– पौष्टिक आहार खाकर और पेय पदार्थ साथ रखकर ही घर से निकलें।
– गर्मी में हल्का भोजन करें और उसमें कच्ची प्याज, सत्तू व दही जरूर शामिल करें।
– पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, आम का पन्ना, फलों के जूस, बेल का शर्बत और नारियल के पानी का सेवन करें
– मौसमी फल जैसे- तरबूज, ककड़ी, खरबूजा, खीरा और संतरा का अधिक से अधिक सेवन करें।