Advertisement
HomeUttar PradeshAgraदूल्हे के भाई की मौत के बाद बिन फेरे लौटी बरात, दुल्हन...

दूल्हे के भाई की मौत के बाद बिन फेरे लौटी बरात, दुल्हन रह गयी इंतजार करती

आगरा

फिरोजाबाद में मंगलवार रात दुल्हन मेंहदी रचाए मंडप में बैठी रही लेकिन दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में मौत होने की घटना ने शादी वाले परिवार में कोहराम मचा दिया। जहां मंगलगीत बज रहे थे, वहां चीख पुकार मच गई। बिन फेरे बरात देर रात लौट आई। अब शादी की दूसरी तारीख तय होगी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

उत्तर थाना क्षेत्र के न्यू आंबेडकर नगर निवासी अशोक कुमार के बेटे निहाल सिंह की बारात मंगलवार शाम को इटावा, जसवंत नगर के गांव कैस्थ गई थी। दूल्हा और अन्य रिश्तेदार बरात में कार से गए थे, जबकि निहाल सिंह का बड़ा भाई मन्नू शाम सात बजे अपने दो रिश्तेदारों सोनू निवासी असुआ शिकोहाबाद और रामू निवासी बेंदी के साथ बुलेट से बरात में जा रहा था। सिरसागंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर दुर्गा ढाबा के पास बुलेट डिवाइडर से टकरा गई और तीनों युवक घायल हो गए

घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां डाक्टर ने मन्नू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर बरातियों और लड़की पक्ष में भी शोक छा गया। बिना फेरे पड़े ही बरात लौट आई। लड़की पक्ष के लोग भी मंगलवार रात शोक जताने न्यू आंबेडकर नगर पहुंचे। चार भाइयों में मन्नू सबसे बड़े थे। मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि जल्द शादी की दूसरी तारीख तय की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments