Advertisement
HomeUttar PradeshAgraMumbai Agra flight: काम की है खबर, फिर शुरू हो रही है...

Mumbai Agra flight: काम की है खबर, फिर शुरू हो रही है आगरा मुंबई फ्लाइट, ये रहेगा शिड्यूल

आगरा

गर्मी के मौसम में आगरा-मुंबई के बीच यात्रा और सुगम होने जा रही है। बीते 25 मार्च से बंद चल रही मुंबई-आगरा फ्लाइट पांच मई से फिर से शुरू हो रही है। यह सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से पर्यटन के साथ-साथ यहां के कारोबार को गति मिलेगी। विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस मुंबई-आगरा फ्लाइट फिर से शुरू कर रही है।

ये फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। मुंबई से यह फ्लाइट दोपहर ढाई बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आधा घंटे बाद यानि तीसरे पहर तीन बजे यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। फुल चलने वाली यह फ्लाइट नौ महीने में तीन बार बंद हो चुकी है। 22 जुलाई 2021 को इस फ्लाइट की शुरुआत हुई थी। सिर्फ एक माह चलने के बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अगस्त में बंद हो गई थी।

इसके बाद 14 दिसंबर 2021 को फिर से शुरू हुई। इसी साल 18 जनवरी को इसे फिर से बंद कर दिया गया। बीते दो मार्च को ही ये शुरू हुई थी लेकिन इंडिगो एयरलाइंस ने 25 मार्च को अचानक इसे फिर से बंद कर दिया था। जबकि ये फ्लाइट फुल चल रही थी।

आगरा आने और यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या 150 से अधिक ही रहती थी। इसके बावजूद इसे बंद किया गया। अब इंडिगो एयरलाइंस ने इसे फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। लंबे समय से स्थगित चल रही अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट भी दो जून से शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments