आगरा
सिकंदरा के लखनपुर गांव युवकों की मौत के मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए एक मृतक अनूप के भाई प्रमोद बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गयाए। उसका आरोप है कि युवकों की साजिश के तहत हत्या की गई। जिसे हादसे का रूप दिया गया। करीब एक महीने से वह पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। वह सुनवाई नहीं कर ही। मौक पर जुटे ग्रामीणों ने प्रमोद को टावर से नीचे उतारने के लिए मनाने का प्रयास किया। उसका कहना था कि जब तक पुलिस अधिकारी मौके पर आकर उनकी बात नहीं सुनते, वह टावर से नहीं उतरेंगे।
घटना 19 मार्च की शाम की है। सिकंदरा के लखनपुर गांव निवासी विष्णु और अनूप शाम को करीब पांच बजे सिकंदरा मंडी तक आए थे। दोनों बाइक से घर आ रहे थे। रेलवे ओवर ब्रिज से उतरने के बाद फैक्ट्री एरिया रोड पर उनकी बाइक में पीछे से आते किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे विष्णु की मौके पर मौत हो गई। अनूप ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
स्वजन का कहना है कि दोनों युवकों के शरीर पर कार को चढाया गया। जिसके निशान उनके शरीर पर थे। इसकी पूरी जांच की जाए। पुलिस के पास कई बार गए लेकिन वह सुनवाई नहीं कर रही है। जिससे आक्रोशित होकर मृतक अनूप का भाई बुधवार की सुबह करीब सवा नौ बजे गांव में ही लगे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा समझाने पर करीब पौन घंटे बाद वह टावर से उतरा।