HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: आगरा में 'हीट वेव' से आफत, धूप में झुलस...

Agra Weather Update: आगरा में ‘हीट वेव’ से आफत, धूप में झुलस रहे हाथ और पैर, मौसम विभाग का अब ये है कहना

आगरा

अभी तो ढाई महीना बचा है, मानसून आने में और लोग अभी से ही गर्मी की वजह से अकुलाने लगे हैं। धूप में निकलने पर हाथ पैर झुलस रहे हैं और सिर चकरा रहा है, आलम ये है दोपहर 12 बजे के बाद बाहर निकलने से लोग कतरा रहे हैं। जबकि बच्‍चे, स्‍कूल की छुट्टी होने पर इसी तपती दोपहरी में घर लौट रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हीट वेव बनी रहेगी। अभी तीन दिन और इससे राहत मिलने नहीं वाली है। उधर पश्चिमी विक्षोभ कहीं भी सक्रिय नहीं हो रहा है, जिससे मार्च और अप्रैल के महीने में एक-दो बार बारिश हो जाती थी।

आगरा में बुधवार सुबह सात बजे से ही धूप में तेजी है। सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज हो चुका है। जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। इसके चलते सुबह छह बजे तक तो हल्‍की राहत रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगी। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री अधिक, 41.8 डिग्री दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग ने आगरा में हीट वेव चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। आठ अप्रैल तक दिन में बाहर निकलने पर ऐसा लगेगा, जैसे आग बरस रही है। तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

आगरा के एसएन के मडिसिन विभाग के डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर को ठंडा करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम होता है। मगर, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने पर कूलिंग सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंच जाता है। बेहोशी छाने लगती है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह घातक भी हो सकता है। ऐसे केस में मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा रखकर पंखे में लिटा दिया जाता है। जिससे शरीर का तापमान कम होने लगता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments