HomeUttar PradeshAgraआगरा में वाटरवर्क्‍स से जीवनी मंडी चौराहा के बीच ट्रैफिक बंद, शुरू...

आगरा में वाटरवर्क्‍स से जीवनी मंडी चौराहा के बीच ट्रैफिक बंद, शुरू हुई ये वैकल्पिक व्‍यवस्‍था

आगरा

Advertisements

वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी चौराहे तक सोमवार सुबह से ट्रैफिक बंद होगा। दो सप्ताह से अधिक समय के लिए इस रोड का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट) आनंद मेनन ने बताया कि सोमवार से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। यह कार्य 20 अप्रैल तक चलेगा। तब तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

Advertisements

-वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की ओर आने वाले वाहन जिनको यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद मार्ग की ओर जाना है, ये सभी वाहन रामबाग चौराहे से थाना एत्माद्दौला के सामने होकर आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। जबकि शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज पुलिया चौराहे से होते हुए फ्रीगंज होकर जाएंगे।

Advertisements

-हाथी घाट से जीवनी मंडी होकर वाटर वर्क्स की ओर आने वाले सभी वाहन आंबेडकर पुल के नीचे गोल चक्कर से पुल पर होते हुए एत्माद्दौला थाने के सामने से रामबाग चौराहे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments