आगरा
नव सवंत्सर का आरंभ है और आज से नवरात्र शुरू हुए हैं। तेल कंपनियों ने आज भी कोई कसर नहींं छोड़ी है। बीते 12 दिन में 10वीं बार दाम बढ़ाए गए हैं। शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर 80-80 पैसे की मूल्यवृद्धि की गई है। शुक्रवार को सीएनजी पर 11 रुपये और पीएनजी पर आठ रुपये की मूल्यवृद्धि की गई थी। आगरा में अब पेट्रोल 102.23 रुपये और डीजल 93.78 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। नए रेट शनिवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गए हैं।
ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)
तिथि पेट्रोल डीजल
चार जनवरी 83.62, 74.22
चार फरवरी 85.86, 77.47
चार मार्च 89.32, 81.84
चार अप्रैल 88.86, 81.25
चार मई 88.87, 81.32
चार जून 92.07, 86.06
चार जुलाई 96.69, 89.76
चार अगस्त 98.96, 90.27
चार सितंबर 98.57, 89.26
चार अक्तूबर 99.62, 91.80
तीन नवंबर 107.12, 99.04
चार नवंबर 101.22, 87.22
पांच नवंबर 95.43, 86.93
छह नवंबर 95.02, 86.56
22 मार्च 95.82, 87.34
23 मार्च 96.65, 88.17
25 मार्च 97.45, 88.97
26 मार्च 98.20, 89.72
27 मार्च 98.74, 90.22
28 मार्च 99.04, 90.67
29 मार्च 99.84, 91.37
30 मार्च 100.61, 92.15
31 मार्च 101.43, 92.98
02 अप्रैल 102.23, 93.78
रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत
गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।