Advertisement
HomeUttar PradeshAgraBreaking: आगरा में सिरफिरे आशिक ने सुबह सुबह युवती को मारी गोली,...

Breaking: आगरा में सिरफिरे आशिक ने सुबह सुबह युवती को मारी गोली, भीड़ पर हवाई फायरिंग कर भागा

आगरा

आगरा एत्माद्दौला क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने दुस्साहस दिखाया। युवती के बात करना बंद करने पर वह शुक्रवार को युवती के घर पहुंच गया। छत पर चढ़कर उसने युवती से मारपीट की और तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया इसके बाद उसे गोली भी मार दी।हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया। युवक और युवती अलग-अलग संप्रदाय के हैं। इसलिए तनाव की आशंका को देखते हुए अधिकारी फाेर्स के साथ पहुंच गए हैं।

कई बार वह धमकी दे चुका था। मगर, युवती ने इसे नजरअंदाज किया। शुक्रवार सुबह सात बजे युवक तमंचा लेकर युवती के घर पहुंच गया। युवती छत पर थी। युवक भी छत पर चढ़ गया। तमंचे की बट सिर में मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके गोली मार दी। युवती के छत पर गिरने के बाद वह भागने लगा।

बस्ती के लोग इकट्ठे होने लगे तो वह तमंचे से हवाई फायर करते हुए वहां से भाग गया। स्वजन ने युवती को हास्पिटल में भर्ती करा दिया। युवती अल्पसंख्यक है और युवक दूसरे संप्रदाय का है। घटना के बाद तनाव की आशंका थी।

इसलिए एसपी सिटी विकास कुमार कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवती के स्वजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। अभी तक स्वजन ने इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी है। बस्ती में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments