HomeUttar PradeshAgraPetrol Diesel Price Hike: 10 दिन में नौवीं बार बढ़े दाम, जानिए...

Petrol Diesel Price Hike: 10 दिन में नौवीं बार बढ़े दाम, जानिए आगरा में आज पेट्रोल-डीजल बिक रहा किस भाव

आगरा

Advertisements
Advertisements

तेल कंपनियां अब थमने का नहीं ले रही हैं और ना ही सरकार की ओर से कोई हस्‍तक्षेप होता नजर आ रहा है। बीते 10 दिन में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ाया गया है। गुरुवार को भी 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। पेट्रोल पर 100 रुपये लीटर का भाव तो बुधवार को ही पार हो गया था। गुरुवार को ये 101 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्‍ते में तीन फीसद की बढ़ोत्‍तरी की गई है लेकिन राज्‍य कर्मचारी और प्राइवेट सेक्‍टर में कार्यरत लोग अब सवाल उठाने लगे हैं कि हमें महंगाई से कब राहत मिलेगी। बहरहाल गुरुवार सुबह छह बजे से नई कीमतें प्रभावी हो गई हैं। आगरा में अब पेट्रोल 101.43 रुपये और डीजल 92.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम के बीच अब अंतर 10 रुपये से भी कम रह गया है। 10 दिन मेंं पेट्रोल और डीजल 6.40 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं।

Advertisements

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

चार अक्तूबर 99.62, 91.80

तीन नवंबर 107.12, 99.04

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च 95.82, 87.34

23 मार्च 96.65, 88.17

25 मार्च 97.45, 88.97

26 मार्च 98.20, 89.72

27 मार्च 98.74, 90.22

28 मार्च 99.04, 90.67

29 मार्च 99.84, 91.37

30 मार्च 100.61, 92.15

31 मार्च 101.43, 92.98

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments