HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: आगरा में अब 'हीट वेव का अलर्ट', मौसम विभाग...

Agra Weather Update: आगरा में अब ‘हीट वेव का अलर्ट’, मौसम विभाग का है कहना, चार दिन तक रहें संभलकर

आगरा

मार्च के महीने में आगरा में जून जैसा हाल है। महीने की आखिरी तारीख पर ही आगरा को लेकर मौसम विभाग ने हीट वेव चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक आसमान से जैसे आग बरसेगी। गुरुवार सुबह सात बजे से ही धूप में जबरदस्‍त तेजी है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सलाह दी गई है कि धूप में निकलने से बचें, स्‍कूल से लौटते बच्‍चों का भी खास ख्‍याल रखे जाने की जरूरत है। गर्मी के मामले में इस साल आगरा ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। गर्मी के मामले में उत्‍तर प्रदेश में आगरा टॉप फाइव शहरों में अव्‍वल ही चल रहा है। बुधवार को झांसी सर्वाधिक गर्म रहा, दूसरे नंबर पर आगरा था। हालांकि दोनों के तापमान में मात्र 0.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। झांसी में 42.1 तो आगरा में 42.0 तापमान रहा था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को हीट वेब का अलर्ट का जारी किया है। आगामी चार दिन तक हीट वेव चलेगी। अधिकतम तापमान सामान्‍य से सात डिग्री अधिक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज हुआ है, जो सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक है।

सुबह साढ़े बजे से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मार्च के महीने में बीते 130 सालों में कभी ऐसी गर्मी नहीं पड़ी। मार्च आखिर में नए सत्र की कक्षाएं आरंभ हुई हैं और स्‍कूलों में छुट्टी दोपहर 12 या 12.30 बजे हो रही है। उस समय तापमान अपने चरम पर है। गर्मी की वजह से बच्‍चों में सिर दर्द और उल्‍टी जैसी समस्‍याएं देखने को मिल रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में इस समय डी-हाइड्रेशन के जो मामले पहुंच रहे हैं, उनमें से 60 फीसद बच्‍चे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments