HomeUttar PradeshAgraAgra News: आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात पुलिस की बदमाशों...

Agra News: आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो दबोचे

आगरा

थाना हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार की आधी रात को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश के साथी को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी का माल लेकर दो बदमाश ट्रांसपोर्ट नगर से होकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई। वह घायल हो गया

पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कबीर उर्फ कपिल और नदीम बताया। कबीर के पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। दोनों शहर में चोरी की कई वारदात कर चुके हैं। जेल भी जा चुके हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments