Advertisement
HomeUttar PradeshAgraPetrol Diesel Price Hike: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के...

Petrol Diesel Price Hike: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आगरा में आज क्‍या है भाव

आगरा

जिस तरह का अंदेशा जताया जा रहा था, वही हो रहा है। पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव तक थमे रहने के बाद अब तेल कंपनियों ने हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को 137 दिन बाद की गई मूल्‍यवृद्धि के अगले ही दिन दाम फिर से बढ़ाए गए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 27 दिन हो चुके हैं। कच्‍चे तेल की कीमतें 118 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही हैं, जबकि ये 135 डॉलर पर जा चुकी थीं। आगरा में नई दरें बुधवार सुबह छह बजे से लागू हो गईं। पेट्रोल और डीजल के भाव 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इसके बाद आगरा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 88.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दो दिन में ही पेट्रोल और डीजल 1.60 रुपये महंगे हो चुके हैं।

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

चार अक्तूबर 99.62, 91.80

तीन नवंबर 107.12, 99.04

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च 95.82, 87.34

23 मार्च 96.65, 88.16

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments