HomeUttar PradeshAgraPetrol Diesel Price in Agra today: थम नहीं रहा रूस और यूक्रेन...

Petrol Diesel Price in Agra today: थम नहीं रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध, जानिए आगरा शहर में आज क्‍या है पेट्रोल-डीजल का दाम

आगरा
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्‍म होता नहीं दिख रहा है। कई दौर की वार्ता बेनतीजा रही है। ऐसे में कच्‍चे तेल की कीमत और ऊपर जा सकती है। हालांकि अभी भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी नहीं की है। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में दाम बढ़ने की आशंका है। बुधवार को आगरा में पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 86.56 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। यहां छह नवंबर के बाद से दाम स्थिर हैं।

Advertisements

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

Advertisements

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

चार अक्तूबर 99.62, 91.80

तीन नवंबर 107.12, 99.04

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

Advertisements

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments