HomeUttar PradeshAgraUP Election Result 2022: एत्मादपुर सीट पर चला भाजपा के धर्मपाल का...

UP Election Result 2022: एत्मादपुर सीट पर चला भाजपा के धर्मपाल का गणित, बाकी पार्टियों के फार्मूले हो गए फेल, कइयों की जमानत जब्‍त

आगरा
एत्मादपुर विधान सभा सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिल गया। हाथी ने कुछ चरणों तक पीछा किया, लेकिन गणना पूरी होने से पहले ही हांफ गया। जबकि साइकिल तो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकी। भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह ने बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल को 47924 वोटों से मात दे दी। जबकि सपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र सिंह चौहान 48642 वोटों पर ही सिमट गए।

एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा ने डा. धर्मपाल सिंह और बसपा ने प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल को प्रत्याशी बनाया था। जबकि सपा ने डा. वीरेंद्र सिंह चौहान को मैदान में उतारा था। इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना में पहले चरण से ही भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह ने बढ़त बना ली। इसके बाद यह बढ़त बरकरार रही। चौथे और पांचवें चरण में हाथी ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन पहले से अंतर अधिक होने के कारण वह आगे नहीं निकल पाया। इसके बाद तेरहवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 7065 वोट मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी को महज 675 ही वोट मिले। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त लगातार जारी रही। चौबीसवें राउंड में फिर बसपा प्रत्याशी ने 3892 वोट हासिल कर पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।साइकिल ने कुछ राउंड में रफ्तार पकड़ी, लेकिन वह अधिक दूर तक नहीं चल सकी। पंजा तो शुरू से ही नहीं चला। भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह ने बढ़त को बरकरार रखते हुए निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल को 47924 वोट से पछाड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments