HomeUttar PradeshAgraUP Election Result 2022: आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट, विरोधियों की आस...

UP Election Result 2022: आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट, विरोधियों की आस हुई पस्‍त, योगेंद्र ने लगाई जीत की हैट्रिक

आगरा
दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी याेगेंद्र उपाध्याय ने जीत की हैट्रिक लगाई। भाजपा प्रत्याशी को 1,09,262 वोट मिले। सपा प्रत्याशी विनय अग्रवाल 52,622 मत हासिल किए। याेगेंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी 56,640 मतों से हराया। वहीं, बसपा प्रत्याशी रवि भारद्वाज 38,219 मतों के साथ तीसरे व कांग्रेस प्रत्याशी अनुज शर्मा 4867 मत हासिल कर चौथे स्थान पर रहे। कांग्रेस सहित बाकी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

Advertisements

दक्षिण सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकाेणीय माना जा रहा था। बसपा प्रत्याशी रवि भारद्वाज अपने परंपरागत मतदाताओं के दम पर ताल ठोंक रहे थे। इसके साथ पार्टी को मुस्लिम मतदाताओं के अपने पाले में आने की उम्मीद थी।वहीं,सपा-रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी विनय अग्रवाल मुस्लिम एवं वैश्य मतदाताओं के समर्थन के बूते पर अपनी जीत तय मान रहे थे। जिसके चलते मुकाबला रोचक होने की उम्मीद थी।

Advertisements

गुरुवार को मतगणना आरंभ होते ही भाजपा प्रत्याशी याेगेंद्र उपाध्याय ने शुरूआत से ही बढ़त बनाए रखी। उन्हें पहले राउंड में 3499, बसपा प्रत्याशी रवि भारद्वाज को 2830 एवं सपा प्रत्याशी विनय अग्रवाल को 460 मत मिले। दूसरे राउंड में भाजपा को 3027,बसपा को 2707 व सपा को 584 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 15वें राउंड में 59,952 मत हासिल कर विरोधी प्रत्याशियों पर निर्णायक बढ़त बना चुके थे। जबकि बसपा के रवि भारद्वाज 22,339 एवं सपा के विनय अग्रवाल 22007 मतों के साथ काफी पीछे रहे। मतगणना के अंतिम राउंड तक यह अंतर बढ़ता चला गया।

भाजपा प्रत्याशी को मिले 52.39 फीसद मत

योगेंद्र उपाध्याय को 52.39 फीसद मिले। जबकि सपा प्रत्याशी को 25.23 एवं बसपा प्रत्याशी को 18.32 फीसद मत मिले।ये दोनों प्रतिद्वंदियों को मिले कुल 43.55 फीसद मतों से 8.84 फीसद अधिक है।

भाजपा को मिले दोनों प्रतिद्वंदियों के कुल मतों से अधिक

Advertisements

दक्षिण विधानसभा सीट पर 2,08,569 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयाेग किया।भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय को 1,09,262 मत मिले। जो कि दोनों प्रमुख प्रतिद्वंदियों के कुल मतों (सपा 52,622 व बसपा 38,219, कुल मत 90841) से अधिक है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments