आगरा
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। उधर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थम नहीं रहा। क्रूड ऑयल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगभग दोगुनी हो चुकी हैं। ऐसे में आगरा में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने को लेकर लोगों में कौतूहल है, पेट्रोल पंप पर ईधन भराने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में दाम बढ़ना तय है। शुक्रवार को आगरा में पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 86.56 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। यहां छह नवंबर के बाद से दाम स्थिर हैं।
ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)
तिथि पेट्रोल डीजल
चार जनवरी 83.62 74.22
चार फरवरी 85.86 77.47
चार मार्च 89.32 81.84
चार अप्रैल 88.86 81.25
चार मई 88.87 81.32
चार जून 92.07 86.06
चार जुलाई 96.69 89.76
चार अगस्त 98.96 90.27
चार सितंबर 98.57 89.26
चार अक्तूबर 99.62 91.80
तीन नवंबर 107.12 99.04
चार नवंबर 101.22 87.22
पांच नवंबर 95.43 86.93
छह नवंबर 95.02 86.56
रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत
गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।