HomeUttar PradeshAgraUP Election Result 2022: आगरा के फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल ने...

UP Election Result 2022: आगरा के फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल ने अब तक सबको पछाड़ा

आगरा

Advertisements

फतेहाबाद का रण इस बार काफी रोचक है। मंडी स्थल पर गुरुवार सुबह से आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए, जिसमें सर्वाधिक 4985 मत भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा को मिले हैं। दूसरे स्थान पर 2179 मत प्राप्त कर शैलेंद्र जादोन रहे हैं, जबकि सपा प्रत्याशी रूपाली के हिस्से में कुल 1137 तो कांग्रेस प्रत्याशी होतम सिंह को 36 वोट मिले हैं।

Advertisements

फतेहाबाद में भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक जितेंद्र वर्मा का टिकट काट, पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं सपा ने युवा चेहरे रूपाली दीक्षित पर दांव खेला है। छोटेलाल इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसमें उन्होंने दो बार भाजपा और एक बार बसपा की टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं टिकट कटने के बाद जितेंद्र वर्मा ने नाराज होकर सपा का दामन थाम लिया है। वे सपा जिलाध्यक्ष बनकर पूरी ताकत से भाजपा का नुकसान करने में पूरे चुनाव में जुटे रहे। क्षत्रिय बाहुल्य इस सीट पर निषाद, कुशवाह और ब्राह्मण भी निर्णायक भूमिका में हैं। यादव, मुस्लिम, वैश्य भी समीकरण बदलने की मजबूती रखते हैं। बसपा प्रत्याशी शैंलेद्र जादौन ने भाजपा के वोटों में सेंध लगाई तो रूपाल दीक्षित ने भी ब्राह्मणों में कब्जा किया था। वहीं छोटेलाल वर्मा को निषाद सहित भाजपा के परंपरागत वोटों को लेकर आश्वस्त थे। मतदाताओं ने किसके पक्ष में अपना मतदान किया है, ये ईवीएम के साथ 28 चक्र में खुलता जाएगा।

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र 10वें राउंड तक

भाजपा, छोटलाल वर्मा, 4975, 4676, 3891, 4262, 4113, 3007, 3599, 3707, 3767, 2784

बसपा, शैलेंद्र जादौन, 2107, 1881, 2048, 1198, 2102, 2833, 2333, 1541, 1681, 3176

सपा, रूपाली दीक्षित, 1012, 1205, 1443, 3188, 1011, 1766, 1483, 2711, 2698, 2277

– 38781 वोट पाकर 17881 वोट से भाजपा के छोटेलाल वर्मा आगे

– बसपा को कुल 20900 और सपा को 18794 मत मिले

इन्होंने जीती बाजी

1991- विजय पाल सिंह- जनता दल

1993- छोटे लाल वर्मा- भाजपा

1996- विजय पाल सिंह- जनता दल

2002- छोटे लाल वर्मा- भाजपा

2007- डा. राजेंद्र सिंह- भाजपा

2012- छोटे लाल वर्मा- बसपा

2017- जितेंद्र वर्मा- भाजपा

फतेहाबाद, विधानसभा क्षेत्र

कुल प्रत्याशी, 13

कुल मतदाता, 3.21 लाख

पुरुष,1.73 लाख

महिला, 1.47 महिला

कुल मतदान

वर्ष 2022, 67.01 फीसद

Advertisements

वर्ष 2017, 70.35 फीसद 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments