HomeUttar PradeshAgraआगरा में पांच सीटों पर भाजपा को बढ़त, एक सीट पर कांग्रेस...

आगरा में पांच सीटों पर भाजपा को बढ़त, एक सीट पर कांग्रेस भर रही उड़ान, जानिए अन्‍य सीटों पर रुझान

आगरा
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में रुझान आने शुरू हो चुके हैं। आगरा में तीन विधानसभा सीटों पर पहले राउंड की गिनती हो चुकी है। देर रात तक सभी नौ विधानसभा सीटों का परिणाम सामने होगा।

Advertisements

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबलों पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल में चार कर्मचारियों को लगाया गया है। नौ विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो सबसे अधिक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 509 बूथ हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 37 चक्र हैं। दूसरे नंबर पर आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र है जिसमें 493 बूथ और कुल 36 चक्र हैं। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 377 बूथ और 27 चक्र हैं। दूसरे नंबर पर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 384 बूथ और 28 चक्र हैं। यही संख्या बाह विधानसभा क्षेत्र की भी है।

Advertisements
Advertisements

पोस्टल बैलेट के मतों की पहले गड्डी बनाई जाएगी फिर इन्हें एक बाक्स में रखा जाएगा। चार कर्मचारियों और मतगणना एजेंट की मौजूदगी में इनकी गिनती शुरू होगी। इसके साथ ही ईवीएम पर पड़े वोटों की गिनती के लिए कंट्रोल और बैलेट यूनिट को जोड़ा जाएगा। ईवीएम को शुरू किया जाएगा। जो भी मत पड़े हैं। उन्हें चेक किया जाएगा फिर बारी-बारी से प्रत्याशियों के वोटों की गिनती होगी।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments