HomeUttar PradeshAgraआगरा में तापमान सामान्‍य से अधिक, आगे क्‍या रहेगा हाल, मौसम विभाग...

आगरा में तापमान सामान्‍य से अधिक, आगे क्‍या रहेगा हाल, मौसम विभाग ने अब दिया ये अनुमान

आगरा
आगरा में मौसम का मिजाज धीरे धीरे गर्म होता जा रहा है। बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से मामूली अधिक रहा वहीं ओस भी आज नहीं छाई है। इसके चलते दोपहर में हल्‍की गर्मी महसूस होगी। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज हो रही है। हल्‍के फुल्‍के बादल छाए रहने के साथ हवा में ठंडक बरकरार रहेगी।

आगरा में बुधवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 16.2 डिग्री दर्ज हुआ है। अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं मंगलवार को भी अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 31.3 डिग्री रहा था।
आगरा में तेजी से गर्मी अपनी मजबूती दिखा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 मार्च तक आगरा का तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। हालांकि सुबह के समय तापमान कम रहेगा।आगरा का तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में अब कई कार्यालयों और घरों में पंखा चलाने की नौबत आ जाती है। रात में भी बंद कमरों में दम सा घुटता है, इसलिए लोग हल्का पंखा चलाने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाएंगे, लेकिन बरसात नहीं होगी। धूप इसी तरह तेज निकलेगी।

Advertisements
Advertisements

एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के डा.नीरज यादव ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहा बदलाव पांच साल से कम के बच्चों के लिए घातक हो सकता है। बच्चों को सर्दी से बचा कर रखे, धूप निकलने पर हवा भी चलती है ऐसे में कपड़े उतारकर धूप में बच्चों को ना लिटाएं। ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं और घर का बना हुआ खाना दें। इस मौसम में बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार के साथ ही निमोनिया की समस्या हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments