Advertisement
HomeUttar PradeshAgraTaj Mahotsav 2022: कश्‍मीर की पशमीना शॉल से लेकर आंध्र तक का...

Taj Mahotsav 2022: कश्‍मीर की पशमीना शॉल से लेकर आंध्र तक का क्राफ्ट, ताज महोत्‍सव में नजर आएंगे इन राज्‍यों के शिल्‍प

आगरा

शिल्पग्राम में 20 से 29 मार्च तक ताज महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें देशभर का शिल्प नजर आएगा। कश्मीर के सूट, खुर्जा की पाटरी, लखनऊ का चिकन वर्क, आंध्र प्रदेश का क्राफ्ट वर्क नजर आएगा।

ताजनगरी के एकमात्र कला, शिल्प, संस्कृति और व्यंजनों के उत्सव ताज महोत्सव का आयोजन 20 से 29 मार्च तक किया जाना है। इसमें शिल्पग्राम के अलावा सूरसदन, सदर बाजार, जोनल पार्क, सेल्फी प्वाइंट आइ लव आगरा पर कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी या आगरा किला में से एक जगह पर कार्यक्रम होगा। महाेत्सव में 300 से अधिक स्टाल लगेंगी, जिन पर देशभर का शिल्प नजर आएगा। हथकरघा बोर्ड द्वारा 70, जूट बाेर्ड द्वारा 10, जिला उद्योग केंद्र द्वारा 20-30 और खादी केंद्र द्वारा 10 स्टालें शिल्पियों को आवंटित की जाएंगी। वहीं, महोत्सव में स्टाल प्राप्त करने को शिल्पी सीधे पर्यटन विभाग के कार्यालय में भी संपर्क करते हैं।

महोत्सव की शुरुआत में केवल 11 दिन ही बचे हैं, लेकिन तैयारियां बहुत धीमी गति से चल रही हैं। महोत्सव में साज-सज्जा व व्यवस्था का टेंडर खुल चुका है, मगर जिस कंपनी का टेंडर सजा था, उसको अभी तक वर्क आर्डर जारी नहीं किया जा सका है। इससे तैयारी शुरू नहीं हो सकी है।

कलाकार तक तय नहीं

महोत्सव में शिल्पग्राम के मुख्य मंच पर होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कलाकार भी अभी तक तय नहीं किए जा सके हैं। कई नामों पर विचार जरूर किया गया है, लेकिन उन्हें फाइनल नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments