HomeUttar PradeshAgraआगरा में छाए रहेंगे हल्‍के बादल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों...

आगरा में छाए रहेंगे हल्‍के बादल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर दिया ये अनुमान

आगरा
मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। कभी गर्मी महसूस होती है तो कभी ठंडक लगने लगती है। लोग नहा गर्म पानी से रहे हैं लेकिन सोते वक्‍त पंखा भी चला रहे हैं। यही बदलता मौसम बीमार होने का भी खतरा लाता है, इसलिए होली तक तो बचाव करते रहिए। मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, वहीं ओस भी अच्‍छी रही।
आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुबह ओस भी पिछले दिनों की तुलना में ज्‍यादा रही और ठंडक का अहसास हुआ। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में रात के समय हल्‍की गर्मी महसूस होने लगी। घरों में कंबल ओढ़ने के साथ धीमी गति पर पंखे चलने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में भी हवा में ठंडक बरकरार रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी हाल-फिलहाल बादल छाए रहेंगे। बीच बीच में तेज धूप निकलेगी।

Advertisements

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह और दोपहर का तापमान नहीं बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Advertisements
Advertisements

एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के डा.नीरज यादव ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहा बदलाव पांच साल से कम के बच्चों के लिए घातक हो सकता है। बच्चों को सर्दी से बचा कर रखे, धूप निकलने पर हवा भी चलती है ऐसे में कपड़े उतारकर धूप में बच्चों को ना लिटाएं। ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं और घर का बना हुआ खाना दें। इस मौसम में बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार के साथ ही निमोनिया की समस्या हो रही है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments