Advertisement
HomeUttar PradeshAgraMahaShivratri 2022: महाशिवरात्रि कल, शिव पूजा में जरूर करें ये 5 उपाय...

MahaShivratri 2022: महाशिवरात्रि कल, शिव पूजा में जरूर करें ये 5 उपाय तो बनेंगे बिगड़े काम

आगरा
शिव तत्व को जब मनुष्य स्वयं के अंदर उतारता है तो इच्छाएं शून्य हो जाती हैं और मन परमशक्ति की भक्ति में लीन हो जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व इसी शिवतत्व को स्वयं के भीतर उतारने का दिन है। जीवन की समस्याओं से उबार पाने का दिन है। कल यानि एक मार्च को इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व है। यूं तो महादेव अबोध भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं। जो भक्ति निश्छल होती है, निस्वार्थ होती है वो भक्ति ही अबोधता लिये होती है। क्योंकि प्रारब्धाें के कारण मनुष्य जीवन के कर्माें से जुड़ा तो उनकी पूर्ति के लिए वो इश्वर की भक्ति का सहारा लेता है। भक्ति के सहारे जीवन की परेशानियों को पार करने का प्रयास करता है। ज्योतिषाचार्य डॉ शाेनू मेहरोत्रा के अनुसार भगवान शिव की पूजा से जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है लेकिन यदि कुछ उपाय ज्योतिष के अनुसार कर लिये जाएं तो फल जल्द मिलता है।
महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात भी कहा जाता है। इस रात में आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं। शास्त्रों में इस दिन ज्योतिष उपाय करने से सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

1- भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा श्रद्धा सुमन के साथ खिलाएं और महामृत्युंजय मंत्र का शाम के समय 108 बार जप करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी समस्या खत्म होती है और रुके हुए धन की प्राप्ति भी होती है।
2- कोई शत्रु परेशान कर रहा है या फिर आप किसी झूठे मुकदमे में फंसे हैं तो महाशिवरात्रि पर यह उपाय आपको विजय दिलाएगा। इस दिन मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और वहीं रूद्राष्टक का पाठ करें।

3- दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए इस दिन अनाथ आश्रम में जाकर दान करें और जरूरतमंदों की मदद करें। ऐसा करने से जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होगा और भाग्य भी साथ देगा
4- वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है तो महाशिवरात्रि पर आप सुहागन महिलाओं को सुहाग का सामान दें और गरीब और जरूरतमंद महिलाओं की मदद करें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन की समस्याओं का अंत होगा और दाम्पत्य जीवन मधुर हो जाएगा।

5- कुंडली में ग्रह शुभ परिणाम नहीं दे रहे हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा करें और ओम नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रह शुभ फल देने लग जाएंगे।होगी मोक्ष की प्राप्ति

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments