Advertisement
HomeUttar PradeshAgraपिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने से रोका ताे रांची की...

पिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने से रोका ताे रांची की छात्रा ने पकड़ी ट्रेन, गलत हाथों में जाने से बची

आगरा
पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को पिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियाे पोस्ट करने से रोका तो नाराज होकर मुंबई की राह पकड़ ली। घर से नाराज होकर रांची से ट्रेन में सवार हुई छात्रा को अकेला देख युवक उसके पीछे पड़ गए। उसी ट्रेन में सवार आगरा के एक व्यापारी की सतर्कता के चलते वह गलत हाथों में पड़ने से बच गई। छात्रा को आगरा में ट्रेन से उतारने के बाद उसके स्वजन को सूचना दी गई। शनिवार आधी रात को आगरा पहुंचे स्वजन के सुपुर्द कर दिया।
मामला रांची की रहने वाली 19 वर्षीय ग्यारहवीं की छात्रा का है। छात्रा को इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो पोस्ट करने का शौक है। पिता ने इसे लेकर एतराज जताया। उसे वीडियो पोस्ट करने से मना किया। परिवार की बंदिशों से नाराज छात्रा ने मुंबई जाकर किस्मत आजमाने का फैसला किया। अपनी किताबें, डायरी लेकर 25 फरवरी को रांची से चंबल एक्सप्रेस में सवार हाे गई। उसे मथुरा से मुंबई के लिए ट्रेन पकड़नी थी। छात्रा को ट्रेन में अकेला देख कुछ युवकों ने उसे अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया।

छात्रा ने बातचीत में बताया कि वह किस्मत आजमाने के लिए मुंबई जा रही है। जिस पर युवक उसे नौकरी का लालच देने लगे। युवती जिस कोच में थी, उसी में आगरा के सदर इलाके राजपुर चुंगी निवासी व्यापारी अरविंद झा भी सफर कर रहे थे। उन्होंने छात्रा के साथ अनहाेनी की आशंका पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस को इसकी जानकारी दी। अपने मोबाइल से छात्रा की उनसे बात कराई। जिस पर नरेश पारस ने छात्रा से उसका नाम-पता पूछा। रेलवे चाइल्ड लाइन को इसकी जानकारी दी। शनिवार की शाम को वह कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments