HomeUttar PradeshAgraPNG Supply Agra: आगरा में पीएनजी सप्लाई पर लगा ब्रेक, नहीं बनी...

PNG Supply Agra: आगरा में पीएनजी सप्लाई पर लगा ब्रेक, नहीं बनी हजारों घरों में सुबह की चाय तक

आगरा
शनिवार रात से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सीएनजी मदर स्टेशन पर रख-रखाव का काम शुरू हो गया है। 24 घंटे तक चलने वाले इस कार्य के कारण 20 हजार घरों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ग्रीन गैस लिमिटेड प्रबंधन ने लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील शुक्रवार को ही कर दी थी। आपूर्ति रविवार रात 10 बजे के बाद सुचारू होने की संभावना है।
ग्रीन गैस लिमिटेड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सीएनजी स्टेशन शहर का पहला सीएनजी स्टेशन है। प्रबंधन की ओर से नियमित देखरेख के लिए 24 घंटे का ब्रेक लिया गया है। इससे सिकंदरा और कमला नगर तक हाइवे के दोनों तरफ के क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है। यहां पर लगभग आठ हजार वाहनों के लिए रोजाना 40 हजार किलोग्राम गैस उपलब्ध कराई जाती है। रविवार को रखरखाव के कार्य के चलते आपूर्ति बाधित रहेगी। ग्रीन गैस लिमिटेड के प्रबंधन का दावा है कि संबंधित क्षेत्रों के घरों को होने वाली पीएनजी की सुचारु व्यवस्था के लिए सिलेंडर से आपूर्ति की योजना तैयार कर ली गई है।

Advertisements
Advertisements

सिकंदरा, आवास विकास, सुलभ विहार, बोदला, महर्षिपुरम, भावना एस्टेट आसपास, खंदारी, निर्भय नगर, शास्त्रीनगर, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, लायर्स कालोनी, सूर्य नगर, सिविल लाइन, कमला नगर, गांधी नगर, विजय नगर प्रमुख है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments