HomeUttar PradeshAgraआगरा में भीड़ से भरे बाजार में व्यापारियों को पीटा, जमकर हुआ...

आगरा में भीड़ से भरे बाजार में व्यापारियों को पीटा, जमकर हुआ हंगामा

आगरा
शाहगंज चौराहे पर युवकों ने रंगबाजी में व्यापारियों को पीट दिया। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। वह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर जुट गए। मामले में दो नामजद व आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस इलाके में रंगबाजी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को ही यहां दो मामले हुए। दूसरे मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष पर हमला बोला गया और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी गई थी।
शाहगंज चौराहे पर भारत की कंफेक्शनरी की दुकान है। भारत ने बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाले लड़के नवीन से बुधवार की रात को आरिफ और फैज नाम के युवकों की कहासुनी हो गई थी। दोनों बाजार में जूतों की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने बीच में पड़कर विवाद को शांत करा दिया। गुरुवार की दोपहर लगभग 11 बजे आरिफ और फैज अपने सात-आठ लोगों को लेकर उनकी दुकान पर आ गए। वह दुकान के बाहर खड़े होकर नवीन को बाहर बुलाने लगे। उन्होंने आरोपितों से कहा कि रात को मामला खत्म हो गया है। इसे तूल नहीं दें, जिस पर आरोपितों ने हमला बोल दिया। दुकान में घुसकर मारपीट करने लगे। भारत के अनुसार वह और योगेश बचाने आए तो उन्हें भी पीट दिया। कपड़ा व्यापारी योगेश के नाक में प्रहार करने से उनके खून निकलने लगा।

Advertisements
Advertisements

यह देख बाजार के व्यापारी एकजुट हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को जुटता देख हमलावर भाग गए। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments