HomeUttar PradeshAgraआगरा में शाहजहां गार्डन के पास बाइक सवार दंपती के साथ वारदात,...

आगरा में शाहजहां गार्डन के पास बाइक सवार दंपती के साथ वारदात, तमंचा तान चार लाख रुपये लूटे

आगरा
ताजगंज में शाहजहां गार्डन के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूट लिए। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचे तानकर गोली मारने की धमकी दी, इसके बाद रकम लूटकर भाग गए। पीड़ित ने रात को करीब आठ बजे थाने पहुंचकर पुलिस को अपने साथ हुई लूट की जानकारी दी। जिससे घटना पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, घटना सही है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Advertisements

घटना बुधवार तीसरे लगभग तीन बजे की है। बल्केश्वर निवासी राजा रात आठ बजे ताजगंज थाने पहुंचे। राजा ने पुलिस को बताया कि वह पत्ली ललिता के साथ बाइक पर अपनी ससुराल गोबर चाैकी जा रहे थे। उन्होंने ससुर से कर्जा लिया था। उनका अपने बड़े भाई के साथ घटिया आजम खां पर फर्नीचर का काम था। हाल ही में उन्होंने अपना काम बंद कर दिया। भाई से रकम मिली थी। जिसे लेकर वह सास-ससुर काे देने जा रहे थे।

Advertisements

शाहजहां गार्डन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। एक बदमाश ने बाइक की चाबी निकाल ली, दूसरे ने पति-पत्नी पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बैग लूट लिया। जिसमें चार लाख रुपये रखे थे। घटना के समय उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी।

Advertisements

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित ने कोई फोन नहीं किया। थाने पर भी नहीं आया। वह घटना के बाद अपनी ससुराल गया, शाम तक वहां रहा। इसके बाद घर आया। रात करीब आठ बजे थाने पर आकर लूट की सूचना दी। पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी होगी तो इसका रिकार्ड होगा। पुलिस दंपती के आने के रूट की जानकारी व सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। पीड़ित के मोबाइल की काल डिटेल भी निकाली जा रही है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments